{"_id":"5978d6254f1c1bac188b47a7","slug":"61501091365-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आपूर्ति निरीक्षक व उप निबंधक के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आपूर्ति निरीक्षक व उप निबंधक के वेतन पर रोक
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। शासन व जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद कार्यालय से अनुपस्थित रहना दो आपूर्ति निरीक्षक व उप निबंधक सहकारिता को भारी पड़ा। पिछली 19 जुलाई को एसडीएम गौरीगंज की ओर से किए औचक निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए सात दिन में समुचित जवाब देने का आदेश दिया है।
डीएम ने जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना सूचना कार्यालय नहीं छोड़ने का शासन व डीएम की ओर से जारी आदेश का पालन नहीं करना आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार व अनिल कुमार तथा उप निबंधक सहकारिता राकेश कुमार सिंह को भारी पड़ गया।
पिछली 19 जुलाई को एसडीएम गौरीगंज ने आपूर्ति कार्यालय व उप निबंधक सहकारिता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो तीनों अधिकारी बिना सूचना कार्यालय से गायब मिले। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट से डीएम योगेश कुमार को अवगत कराया।
विज्ञापन
आदेश के बावजूद कार्यालय से गायब रहने की बात प्रकाश में आने से नाराज डीएम ने तीनों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए सात दिन में समुचित लिखित जवाब देने का आदेश दिया है।
डीएम ने डेडलाइन में जवाब प्राप्त नहीं होने, जवाब संतोषजनक नहीं होने तथा भविष्य में बिना स्वीकृत अवकाश के कार्यालय से गायब रहने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।