{"_id":"595bc7554f1c1b5b338b4b75","slug":"61499187029-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने किया पुलिस लाइंस का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने किया पुलिस लाइंस का औचक निरीक्षण
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस परिसर और
मेस में मिली गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-29
गौरीगंज। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे मंगलवार सुबह अचानक पुलिस लाइंस पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परिसर के साथ ही मेस में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। असलहों की नियमित सफाई के साथ ही अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश आरआई को दिया।
एएसपी बलरामाचारी दुबे मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण करने पुलिस लाइंस पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही पूरे परिसर का निरीक्षण किया तो मेस व परिसर में गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। एएसपी ने मेस के सभी फॉलोवर का चिकित्सीय परीक्षण कराने का आदेश दिया। पुलिस लाइंस के असलहों व अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आरआई सुरेश पाल सिंह को असलहों की नियमित सफाई के साथ ही अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। लाइंस के जवानों की परेड का निरीक्षण करते हुए और सुधार का निर्देश दिया।