{"_id":"6875558ebec6a614680f02db","slug":"611-students-will-give-compartment-and-improvement-exam-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-136969-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा देंगे 611 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा देंगे 611 विद्यार्थी
Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण व कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली परीक्षा में 611 विद्यार्थी शामिल होंगे। निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कम अंक हासिल करने वाले व अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों से कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल के 167 व इंटर के 444 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
बोर्ड से परीक्षा के लिए पहले 19 जुलाई की तारीख तय की गई थी लेकिन कांवड़ यात्रा को देखते हुए बोर्ड ने तारीख में बदलाव कर दिया है। अब 26 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी को केंद्र व्यवस्थापक व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे जहां 24 घंटे वाॅयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी। राजकीय अभिनव विद्यालय टिकरी पन्ना के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र को ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ राजकीय हाईस्कूल इस्माइलपुर के कनिष्ठ सहायक विवेक दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगी परीक्षा
परीक्षा की तारीख का निर्धारण बोर्ड की ओर से कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगा। परीक्षा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश जारी किए गए हैं।
-सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक