{"_id":"5f5514e88ebc3e39d87bf05e","slug":"61-people-found-corona-positive-sultanpur-news-lko5388249145","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लॉक भदैंया के कर्मचारी समेत 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के भी कई लोग शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बनकेगांव व नरहरपुर में कई संक्रमित पाए गए हैं। जिले में नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 2200 के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को आइसालेट करने के साथ ही शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट में 61 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच को लखनऊ लैब भेजे गए सैंपलों में 10 कोरोना पॉजिटिव व 643 निगेटिव पाए गए हैं।
विभिन्न जगहों से पोर्टल पर 11 मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1306 एंटीजन टेस्ट में 32 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में आठ मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सीएचसी भदैंया के दो व ब्लॉक भदैंया का एक कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शहर निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर में 16 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें एजूकेशन कॉलोनी, गभड़िया, निरालानगर, सिविल लाइंस, विनोबापुरी, कस्बा, दरियापुर, खैराबाद व करौंदिया के लोग शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मोतिगपुर के बनकेगांव में तीन व लंभुआ के नरहरपुर गांव में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में 61 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 2200 के पार पहुंच गई है।
रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रखे गए व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 17 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।