{"_id":"60b3d3988ebc3e7fcb672d43","slug":"6000-people-will-be-vaccinated-of-18-45-gae-group-sultanpur-news-lko5802455158","type":"story","status":"publish","title_hn":"18-45 वर्ष आयु के छह हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18-45 वर्ष आयु के छह हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार एक जून से पांच दिवसीय कार्यक्रम चलाकर 18 से 45 आयु वर्ग के छह हजार लोगों का टीकाकरण करेगी। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से 45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के लोगों का पूर्व की तरह ही टीकाकरण किया जाता रहेगा।
प्रदेश की योगी सरकार ने जिले में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का मुफ्त टीका लगाने के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत जिले में 13 सेंटर बनाए गए हैं।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत पांच ब्लॉक के 13 स्थान चिह्नित किए गए हैं। टीकाकरण के तहत शिक्षक, पत्रकार, विकास भवन और बैंक कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिनके 12 वर्ष के बच्चे हैं, उनके अभिभावकों का भी टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे लोगों को टीकाकरण के दौरान अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
एक से पांच जून तक होगा टीकाकरण
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि एक जून से पांच जून तक चलने वाले टीकाकरण के लिए 13 सेंटर बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोविशील्ड की छह हजार डोज मिल गई है। प्रतिदिन 12 सौ लोगों का टीकारण किया जाएगा।