फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   600 contract workers not registered in labor department

600 संविदा कर्मियों का नहीं कराया श्रम विभाग में पंजीयन

Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
600 contract workers not registered in labor department
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण उपकेंद्रों पर रखे गए करीब 600 कुशल व अकुशल संविदा कर्मियों का संबंधित कंपनी ने अभी तक श्रम विभाग में पंजीयन नहीं कराया। करीब सवा साल बाद भी संविदा कर्मियों का पंजीयन नहीं होने से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत वितरण मंडल से विवरण मांगते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण में करीब सवा साल से एक कंपनी के जरिए 600 कुशल व अकुशल संविदा कर्मी कार्यरत हैं। विद्युत आपूर्ति व अनुरक्षण कार्य के लिए रखे गए संविदा कर्मियों का शासन के निर्देशों के मुताबिक श्रम विभाग में पंजीयन कराना था। शासन के साथ ही स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों के बाद भी कंपनी ने अभी तक करीब 600 संविदा कर्मियों का श्रम विभाग में पंजीयन नहीं कराया।
विज्ञापन

इससे इन संविदा कर्मियों को श्रम विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बीच प्रकरण मुख्य विकास अधिकारी की जानकारी में आया तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे कंपनी व विद्युत वितरण की लापरवाही बताते हुए विद्युत वितरण मंडल से पूरा विवरण मांगा है। साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण में सीडीओ का पत्र पहुंचते ही हलचल बढ़ गई है। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने भी कंपनी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कंपनी को पत्र लिखकर संविदा कर्मियों का अविलंब पंजीयन कराने का निर्देश दिया है। पंजीयन नहीं कराने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि संविदा कर्मियों का श्रम विभाग में पंजीयन नहीं कराने के संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर पूरा ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही पंजीयन कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पंजीयन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed