फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   60 women got awarded for noble deeds

उत्कृष्ट कार्य के लिए 60 महिलाएं सम्मानित

Fri, 15 Sep 2017 09:54 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 15 Sep 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
60 women got awarded for noble deeds
लोगों ने की सराहना - फोटो : अमर उजाला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मोर्चा की पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन



पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मातृत्व सेवा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करती हुई भाजपा की बीकापुर विधायक शोभा सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण भाजपा सरकार के एजेंडे में हैं। महिला सुरक्षा व सम्मान केंद्र की प्राथमिकताओं में है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना पीएम के संकल्प का नतीजा है। क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह ने केंद्र सरकार को भरोसेमंद व ईमानदार बताया।
विज्ञापन


जिला प्रभारी रश्मि सिंह व महिला मोर्चा की जिला संयोजक बबिता तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही तेजिंदर कौर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह व महिला चिकित्सकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीति प्रकाश, सुनीता गुप्ता, पल्लवी वर्मा, पूजा कसौधन, किरन मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, किरन शुक्ला व विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed