{"_id":"5f6627868ebc3eb72656112a","slug":"57-new-corona-positive-patients-found-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5409482186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को देर रात आई रिपोर्ट में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 57 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 2900 पार पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 45 की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को देर रात आई रिपोर्ट में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 12 की रिपोर्ट निगेटिव व 10 की पॉजिटिव आई है।
विभिन्न जगहों से पोर्टल पर 16 मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1248 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अन्य जनपदों की ट्रूनेट जांच में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों से जिले में संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 44 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है।