{"_id":"5f5664538ebc3e446d5bb636","slug":"56-new-corona-patient-found-in-sultanpur-sultanpur-news-lko53898435","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे व चिकित्सक समेत 56 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे व चिकित्सक समेत 56 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय के अपर जिला जज व चिकित्सक समेत जिले में 56 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के भी कई मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को घर पर आइसोलेट करने के साथ शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट सोमवार को जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ भेजे गए सैंपलों में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभिन्न जगहों से पोर्टल पर दो मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में सात में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। शहर में हुए एंटीजन टेस्ट में दीवानी न्यायालय के एक अपर जिला जज और एक अधिवक्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही फरीदीपुर कोविड केयर सेंटर के एक चिकित्सक, जिला अस्पताल, डब्ल्यूएचओ, डीडीओ कार्यालय के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
शहर के बढ़ैयावीर, बस स्टेशन के पास स्थित एक हॉस्पिटल, जिला कारागार के दो कैदी, मुरारीदास की गली, चोपड़ा गली व शास्त्रीनगर में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ संक्रमितों को घर पर आइसोलेट कराते हुए शेष कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। 56 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2312 हो गई है। होम आइसोलेशन में रखे गए व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 19 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
48 घंटे के लिए सील किया गया दीवानी न्यायालय
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को एक एडीजे के कोरोना पॉजिटिव होने से दीवानी न्यायालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जिला जज ने दो दिनों के लिए दीवानी न्यायालय बंद रखने का आदेश जारी किया है। दो दिन कोर्ट परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
सोमवार को एक एडीजे ने जिला जज उमेश कुमार शर्मा को प्रार्थनापत्र भेजकर जानकारी दी कि उन्होंने अपना कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया है। टेस्ट में एडीजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दीवानी न्यायालय के प्रभारी अधिकारी सामान्य प्रशासन ने भी एडीजे के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए जिला जज को रिपोर्ट दी है कि एडीजे सोमवार को कोर्ट आए थे।
जिला जज उमेश कुमार ने हाईकोर्ट के निर्देश व शासन की गाइडलाइन को देखते हुए दीवानी न्यायालय 48 घंटे के लिए सील करने का आदेश दिया है। मंगलवार व बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।