{"_id":"62c5cfdfee3d7108ab7efab6","slug":"559-candidates-did-not-appear-in-b-ed-entrance-exam-sultanpur-news-lko638449284","type":"story","status":"publish","title_hn":"559 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
559 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी भी केंद्र पर कोई अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करता नहीं मिला।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिले के 28 केंद्रों पर हुआ। कुल नामांकित 10,950 अभ्यर्थियों में से 10,391 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर मुख्य द्वार के सामने लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बीएड प्रवेश परीक्षा में लगे रहे। उप नोडल समन्वयक प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई। कहीं से भी किसी नकलची अथवा अनुचित साधन के साथ कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी, प्रवेश परीक्षा के उप नोडल समन्वयक प्रो. आलोक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों में से कुछ को प्रश्नपत्र आसान तो कुछ को कठिन लगा। जीआईसी केंद्र पर परीक्षा देने आए राहुल चौराहा निवासी विवेक यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। अच्छी रैंक आने की उम्मीद है। पयागीपुर निवासी आकांक्षा पाल ने कहा कि तैयारी के मुताबिक प्रश्नपत्र मिला था। अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था।
करौंदीकलां के कम्मरपुर निवासी ज्योति यादव जीआईसी में परीक्षा देने आई थीं। उन्होंने बताया कि माइनस मार्किंग होने की वजह से जो प्रश्न सही आ रहे थे, उन्हीं को हल किया है। संदेह वाले प्रश्नों को छोड़ दिया है। मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा गांव निवासी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिस तरह की तैयारी थी, उसी मुताबिक प्रश्नपत्र आया। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई शहर के विनोबापुरी निवासी सुप्रिया ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था।
हल करने में काफी मुश्किल हुई। माइनस मार्किंग की वजह से असमंजस में डालने वाले प्रश्नों को छोड़ दिया। अमेठी के अयोध्यानगर भादर निवासी अर्पिता ने बताया कि प्रश्नपत्र तैयारी के मुताबिक ही आया था। पखरौली गांव निवासी शिवानी सिंह ने बताया कि प्रश्न सरल थे। तैयारी के हिसाब से अच्छा पेपर हुआ है।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई ऊदापुर भादर निवासी शांति यादव ने बताया कि अच्छी रैंक आने की उम्मीद है। राम प्रताप इंटर कॉलेज प्रतापगंज भादा केंद्र पर परीक्षा देने आए शहर के नॉर्मल चौराहा निवासी उदय सिंह ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक प्रश्न आए थे, अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।