फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   55 new corona patient

सुल्तानपुर में चिकित्सक समेत 55 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
55 new corona patient
सुल्तानपुर। जिले में एक चिकित्सक समेत 55 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के भी कई लोग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को आइसोलेट करने के साथ शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। इस बीच इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से संक्रमण में फिर इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 54 मरीज मिलने के बाद शनिवार को 55 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच को भेजे गए 540 सैंपलों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार केस विभिन्न जगहों से पोर्टल पर अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1183 एंटीजन टेस्ट में 47 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें भी एक मरीज पोर्टल पर अंकित किया गया है।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन से जांच में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के 15 मरीज पाए गए हैं। शास्त्रीनगर, नवीपुर, खैराबाद, बाधमंडी, सिविललाइन, गल्लामंडी के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही एक चिकित्सक व दूबेपुर सीएचसी के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि होम आइसालेशन में रखे गए व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 20 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 55 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 2100 के ऊपर पहुंच गई है। दो दिन पहले इलाज के दौरान एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। डीएम ने उसकी ऑडिट रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed