{"_id":"60bd021e8ebc3e5dea6ea6ad","slug":"54-forms-filled-for-five-posts-of-village-head-sultanpur-news-lko5812664135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए दाखिल हुए 54 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए दाखिल हुए 54 पर्चे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में रविवार को 3423 पदों के लिए करीब 3586 नाम निर्देशन पत्र शाम तक भरे गए। कई विकास खंडों पर दाखिल नामांकन पत्रों की गणना देर शाम तक नहीं हो सकी थी।
उपचुनाव पांच ग्राम प्रधान के लिए 54 व चार बीडीसी व 3414 ग्राम पंचायत सदस्यों के 3577 नाम निर्देशन जमा होने की जानकारी मिल सकी। नामांकन के बाद ब्लॉकों पर नाम निर्देशन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
पंचायत की रिक्त चल रही सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह आठ बजे से जिले के 14 विकास खंडों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
उपचुनाव में अधिकांश सीट ग्राम पंचायत सदस्यों का खाली रहने की वजह से नामांकन को लेकर ब्लॉकों पर कोई गहमागहमी नहीं रही। नामांकन केंद्रों पर चार-पांच लोग आते रहे और उनका दाखिला होता रहा।
शाम पांच बजे तक चली नाम निर्देशन प्रक्रिया में पांच ग्राम प्रधान पद के लिए 54 नाम निर्देशन हुए। इसमें कुड़वार की कुड़वार ग्राम पंचायत प्रधान के लिए सर्वाधिक 21 नाम निर्देशन पत्र भरे गए।
धनपतगंज विकास खंड में दो ग्राम प्रधान सीट के लिए 19 व दोस्तपुर ब्लॉक में दो प्रधान पद के लिए 14 नाम निर्देशन हुए। चार बीडीसी व 3414 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर करीब 3577 नामांकन पत्र भरे जाने की सूचना मिल सकी है।
हालांकि निर्वाचन अधिकारी देर रात तक दाखिल नामांकन पत्रों की सूचना देने की बात कह रहे हैं। इसके पीछे वे नामांकन पत्रों की जारी जांच का हवाला दे रहे हैं।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने की समयसीमा समाप्त होने पर अधिकांश विकास खंडों पर शाम पांच बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई।
नामांकन पत्रों की जांच देर रात तक चलने की संभावना है। पंचायत उपचुनाव के नामांकन को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा व कोविड हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई थी।
हालांकि भीड़ नहीं होने से नामांकन प्रक्रिया दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता व एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर अधिकारियों ने ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया।
आज वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र
जिले में कराए जा रहे पंचायत उपचुनाव के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्र सोमवार को वापस लिए जा सकेंगे। सोमवार को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। 12 जून को मतदान व 14 जून को सुबह से ब्लॉकों पर मतगणना होगी।