फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आशा बौद्ध को भारी पड़ी प्रियंका से मुलाकात

आशा बौद्ध को भारी पड़ी प्रियंका से मुलाकात

Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
आशा बौद्ध को भारी पड़ी प्रियंका से मुलाकात

विज्ञापन
प्रियंका से मिलने पर आशा कार्यकर्ता बर्खास्त

गौरीगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलना और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित करना भारी पड़ा।

इसे आदर्श आचार संहिता व कर्मचारी नियमावली उल्लंघन का मामला मानते हुए डीपीओ ने आशा बौद्ध की सेवा समाप्त कर दी है।

अमेठी तहसील के भीमी गांव की रहने वाली आशा बौद्ध गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में तैनाती है। वे आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि आशा बौद्ध ने पिछले 19 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद सीडीपीओ भेटुआ ने इस मामले को आदर्श आचार संहिता व कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी की थी। आशा बौद्ध का जवाब मिलने के बाद सीडीपीओ संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी।


रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीओ सरोजनी देवी ने आशा बौद्ध की मानदेय सहित सेवा समाप्त कर दी है। डीपीओ की इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed