फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

Sat, 02 Mar 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत
दूबेपुर/कुड़वार (सुल्तानपुर)। गजेहड़ी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल दोनों मजदूरों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय्रा।
विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी विनोद (25) और देवलपुर गांव निवासी राम केवल विश्वकर्मा (55) मजदूरी करते थे। दोनों शुक्रवार को पूरे शिव दयाल गांव में मजदूरी करने गए थे। दोपहर काम से छुट्टी होने पर दोनों चाय पीने के लिए बाइक से गजेहड़ी बाजार जा रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन



दुर्घटना में घायल दोनों मजदूरों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हादसे के शिकार मजदूरों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed