फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

Thu, 28 Feb 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़
सुल्तानपुर। स्वॉट व चांदा पुलिस की बुधवार को डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से चार तमंचा व दो बाइक बरामद की गई है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



चांदा कोतवाल देवेंद्र सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि क्षेत्र के मदारडीह गांव की बाग में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही चांदा कोतवाल ने इसकी सूचना एसपी अनुराग वत्स को दी। एसपी ने तत्काल स्वॉट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रतन कुमार को चांदा पुलिस की मदद के लिए भेजा।
विज्ञापन



चांदा कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम मदारडीह गांव की बाग पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाश एक बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान नरसिंह यादव, सुरज पासी, उष्पेंद्र यादव निवासी हरई पट्टी, मुलायम पासी उर्फ अनुज निवासी नचरौला थाना आसपुर देवसरा , समरजीत उर्फ शब्बू निवासी मानापुर थाना आसपुर देवसरा, रवि गौतम पुत्र रामनाथ निवासी औगापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ के रूप में की गई।



आरोपियों के पास से चार तमंचा व दो बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान शुभम सिंह निवासी जहानाबाद सैफाबाद और सुनील यादव उर्फ तिवारी निवासी वनपुरवा थाना पट्टी जिला प्रतापगढ के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed