{"_id":"5c5c2e3cbdec22736436a94f","slug":"51549545020-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण की रैंकिंग में अमेठी जिला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण की रैंकिंग में अमेठी जिला अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। शासन स्तर से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत आई शिकायतों के निस्तारण की जनवरी की रैंकिंग मंगलवार देर शाम जारी हो गई। इसमें अमेठी का जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अयोध्या रेंज के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में नंबर एक आने पर डीएम व एसपी ने कर्मचारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजनों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए प्रदेश में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) लागू की है। इस प्रणाली के तहत दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा नियत की गई है। शासन स्तर पर जहां इसकी मॉनिटरिंग की जाती है वहीं माह बीतने के बाद जनपदवार रैंकिंग भी जारी की जाती है।
शासन ने मंगलवार देर शाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की रैंकिंग जारी की। इसमें अमेठी के जिला प्रशासन के साथ ही यहां का पुलिस प्रशासन अयोध्या रेंज व प्रदेश की रैंकिंग में पहले स्थान पर है। शासन से सूची जारी होने के बाद बुधवार को डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अनुराग आर्य ने अपने-अपने कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
एसपी ने जिले के आईजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार शुक्ल, आरक्षी राहुल पांडेय व वेदप्रकाश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि उनके साथ ही एएसपी व सीओ स्तर पर प्रतिदिन निस्तारण कार्य की समीक्षा के साथ संबंधित को निर्देश दिए जाते हैं।
पुलिस विभाग में आईजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार शुक्ल ने बताया कि जनवरी में मुख्यमंत्री संदर्भ की 15, ऑनलाइन संदर्भ की 83, डीएम संदर्भ की 162, पीजी पोर्टल संदर्भ की सात, एसपी संदर्भ की 525 तो संपूर्ण समाधान संदर्भ की 43 शिकायतें आई थीं।
शासन स्तर से निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शासन स्तर से माह भर में 256 संदर्भों की ऑनलाइन फीडिंग का मानक निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष जनपद में 564 संदर्भ ऑनलाइन फीड किए गए थे।