फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जाम को पुलिस देगी मात

जाम को पुलिस देगी मात

Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जाम को पुलिस देगी मात
सुल्तानपुर। प्रतिदिन जाम से जूझ रहे दो लाख लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत अब शहर को चार जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन में एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षियों की तैनाती की गई है। चार जोन में बंटे शहर में डाकखाना, गंदानाला, बाधमंडी, शाहगंज, दरियापुर, गोलाघाट, दीवानी चौराहा और जिला अस्पताल तिराहा, मालगोदाम, कुड़वार नाका, राहुल चौराहा शामिल है।
विज्ञापन



इन पर अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होगी। यातायात पुलिस कर्मी अब मात्र वाहनों की जांच के साथ ही चालान काटेंगे। पुलिस विभाग की इस पहल से न सिर्फ लोगों को जाम से राहत मिलेगी बल्कि सुरक्षा का भी एहसास होगा।
विज्ञापन



शहर की करीब पौने दो लाख आबादी है। हफ्ते में रविवार को छोड़कर शेष छह दिन शहर के लोगों के साथ ही गांव के व्यापारी और आम लोग भी मुख्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में औसतन प्रतिदिन शहर में करीब दो लाख लोग शहर में आते हैं और अपने गंतव्य को वापस लौटते हैं। अमूमन शहर में रोजाना दोपहर को जाम का नजारा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम में फंसने से लोगों का रोजाना समय बर्बाद हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत एसपी ने पुलिस कर्मियों की स्पेशल टीम तैयार की है। स्पेशल टीम में एसपी ने चार उपनिरीक्षक और आठ सिपाहियों को नियुक्त किया है। स्पेशल टीम में तैनात उपनिरीक्षक और सिपाहियों को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही तैनात किए गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed