{"_id":"5b40fc864f1c1bc5248b5108","slug":"51530985606-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर अंधेरे में रही दो लाख आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर अंधेरे में रही दो लाख आबादी
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में रात भर अंधेरे में रही दो लाख आबादी
गौरीगंज। शहर के पास शुक्रवार देर शाम 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से बेनीपुर व बड़गांव उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब दो लाख आबादी रात भर अंधेरे में रही। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
जिले का 33/11 केवी के बेनीपुर और बड़गांव उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति 132 केवी गौरीगंज से की जाती है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों उपकेंद्र अचानक ठप हो गए। जांच में पता चला कि गौरीगंज शहर के पास 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने रात में ही तार जोड़ने की कवायद शुरू की लेकिन नाकाम रहे। जोड़ने की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते दोनों क्षेत्रों के करीब 300 गांवों की दो लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
भीषण गर्मी में लोगों ने जागकर रात काटी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टूटे तार को जोड़ने के बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। शनिवार को बेनीपुर की आपूर्ति 8.45 बजे व बड़गांव की आपूर्ति 9.15 बजे शुरू हुई। करीब 12 घंटे तक आपूर्तिं बंद रहने से जहां लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा वहीं किसानों को धान की रोपाई में बाधा पहुंची।
विज्ञापन
किसान राममूर्ति, शिव कुमार, राम पियारे, विनोद कुमार आदि ने बताया कि शनिवार सुबह जिस खेत में धान की रोपाई करानी थी, उसमें पानी सूख गया था। बिजली नहीं आने से खेत में पानी नहीं भरा जा सका। पानी के अभाव में धान की रोपाई शनिवार सुबह शुरू नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि 33 हजार वोल्ट लाइन टूटने से दोनों उपकेंद्र प्रभावित हुए थे। फॉल्ट दुरुस्त कर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।