फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रंजिश में चटकीं लाठियां, दस घायल

रंजिश में चटकीं लाठियां, दस घायल

Fri, 06 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में चटकीं लाठियां, दस घायल
रंजिश में चटकीं लाठियां, दस घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28,29
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भरथीपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। घटना में उधर से गुजर रहे दो राहगीर समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्जकर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी विवेक पांडेय व हौसिला प्रसाद के बीच काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। घटना में हौसिला प्रसाद, पवन कुमार, दिनेश कुमार, विमला, बृजेश और दूसरे पक्ष से विवेक, चंद्रभान, अंगद घायल हो गए। वहीं, उधर से गुजर रहे राहगीर कोतवाली क्षेत्र के पूरे नत्थन शुक्ल का पुरवा मजरे लोनियापुर निवासी सुजीत (14) पुत्र ओम प्रकाश, अभिषेक (15) पुत्र शिवमूर्ति भी मारपीट की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत, पवन कुमार, चंद्रभान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed