{"_id":"59d7b3164f1c1b97678b465b","slug":"51507308310-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ऋण मोचन में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ऋण मोचन में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी योजना में अब
गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
क्रासर
आधार कार्ड व गाटों का पूरा मिलान करने का आदेश
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई वितरण कार्यों की समीक्षा
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। किसान ऋण मोचन कार्यक्रम के दूसरे चरण की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर शाम तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी बैंकर्स व जिम्मेदारों को प्रत्येक केसीसी ऋणधारक का आधार कार्ड नंबर व गाटों के नंबर का पूरा मिलान करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। डीएम ने पात्र के वंचित रहने या गड़बड़ी की दशा में जिम्मेदारों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना ऋण मोचन को सफल बनाने की कवायद में जिला प्रशासन इन दिनों योजना के दूसरे चरण की तैयारी में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में डीएम ने सभी बैंकर्स के साथ जिम्मेदारों को योजना से पात्र वंचित नहीं रह जाएं तथा अपात्रों को योजना का लाभ नहीं मिले, इसके लिए सभी किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का आधार कार्ड व गाटों का नंबर मिलान करने के बाद ही रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। डीएम ने आधार कार्ड व गाटों का मिलान करने के बाद प्रमाणपत्र का प्रिंट आउट व धनराशि हस्तांतरण की कार्रवाई बिना उच्चाधिकारियों की रेंडम चेकिंग के नहीं करने को कहा। बैठक में सीडीओ अपूर्वा दुबे, उप निदेशक कृषि डॉ. अजय कृष्ण, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय सहित सभी एसडीएम व बैंकर्स मौजूद रहे।