फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या

भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Thu, 15 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या
भूमि विवाद में बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन

बहू-बेटा और पत्नी घायल
बेटे की तहरीर पर चाचा समेत 10 के खिलाफ हत्या का केस
बरवन सिंह का पुरवा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। बरवन सिंह का पुरवा गांव में बुधवार देर शाम भूमि विवाद में छोटे भाई ने परिवारीजनों के साथ मिलकर बड़े भाई पर लाठी-डंडा और सब्बल से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद बचाने पहुंचे बेटे, बहू के साथ ही पत्नी को भी आरोपियों ने पीट दिया। गंभीर हालत में चारों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बड़े भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चाचा समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरवन सिंह का पुरवा मजरे महमदपुर निवासी रामशंकर यादव (65) और जग नारायण यादव (सगे भाई) के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पूर्व में कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी है। बुधवार देर शाम जग नारायण अपने परिवारीजनों के साथ लाठी-डंडा और सब्बल लेकर रामशंकर के दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि जग नारायण ने राम शंकर की एक दीवार को गिराना शुरू कर दिया। राम शंकर के विरोध करने पर जग नारायण आदि ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। राम शंकर जान बचाकर घर में भागे तो लल्लन चौबे के ललकारने पर जग नारायण समेत अन्य लोग घर में घुस गए। हमलावर सब्बल लेकर राम शंकर पर टूट पड़े। राम शंकर की चीख सुनकर उनकी पत्नी रामलली, बेटा राजकुमार और बहू आशा पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। चारों को अधमरा समझकर सभी फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामशंकर को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिवारीजन राम शंकर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ हमले में घायल रामलली, राजकुमार और आशा को संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की हत्या की सूचना पाते ही कोतवाल राम औतार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के पुत्र राजकुमार के तहरीर पर जग नारायण, राम मिलन, राममूरत, राम सजीवन, नंद किशोर, राजवती, संगीता, सविता, प्रभावती समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अज्ञात शव बरामद
फोटो संख्या-26
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ठेंगहा गांव के समीप स्थित मालती नदी के पुल के निकट एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। सुबह नदी की ओर निकले ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटना स्थल के समीप स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुुुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह को दी। थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि मृतक नदी के किनारे स्थित मजार पर दर्शन के लिए आया रहा होगा। हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed