{"_id":"5d222ab78ebc3e6d0e205c18","slug":"51-000-rupees-from-two-female-passengers-in-varuna-express-sultanpur-news-lko469424652","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणा एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों से 51 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणा एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों से 51 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वरुणा अप एक्सप्रेस पर सवार दो महिला यात्रियों को रविवार को ट्रेन के जौनपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद रास्ते में टप्पेबाज महिलाओं ने अपना शिकार बना लिया।
महिला यात्रियों के पर्स से 51 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर महिला यात्रियों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया।
जिन्हें स्थानीय जीआरपी ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। एसपी रेलवे के निर्देश पर चारबाग में पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
रविवार को गरिमा त्रिपाठी निवासी हरखपुर कयामपट्टी जनपद जौनपुर व नीलम त्रिपाठी निवासी अनुपम कॉलोनी लाइन बाजार जनपद जौनपुर वरुणा अप एक्सप्रेस पर जौनपुर रेलवे स्टेशन से सवार हुईं।
विज्ञापन
गरिमा व नीलम एक ही कोच में बैठी थीं। जौनपुर स्टेशन से वरुणा एक्सप्रेस के छूटने के बाद रास्ते में ट्रेन में सामान बेंचने वाली दो अज्ञात महिलाओं ने गरिमा के पर्स से एक हजार व नीलम के पर्स से 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
टप्पेबाजी की घटना नीलम व गरिमा को कुछ ही देर में पता चल गई। स्थानीय स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस करीब पौने आठ बजे पहुंची। ट्रेन के रुकने के बाद दोनों महिला यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
नीलम व गरिमा ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ जीआरपी थाने लेकर पहुंची। दोनों संदिग्ध महिलाओं पर नीलम व गरिमा ने टप्पेबाजी का आरोप लगाया। जीआरपी ने दोनों महिलाओं से पूछताछ भी की।
स्थानीय जीआरपी स्टेशन पर मौजूद पुलिस के सामने नीलम ने बताया कि महिलाओं ने उनके पर्स से 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। जबकि गरिमा ने एक हजार गायब होने की जानकारी दी।
इसके बाद भी जीआरपी ने महिलाओं का केस नहीं दर्ज किया। केस नहीं दर्ज होने पर दोनों महिला यात्रियों ने वरुणा एक्सप्रेस चलने पर घटना की जानकारी जीआरपी एसपी सौमित्र यादव को दी। जीआरपी एसपी ने स्थानीय जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नौशाद अहमद से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर चारबाग जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया है।