5 हजार बच्चों ने मनाया मानव मानचित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम बुधवार को अभूतपूर्व नजारे का गवाह बना। मतदान जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों ने मैदान में भारत का मानव मानचित्र बनाया। 5000 बच्चे मानव मानचित्र का हिस्सा बने। इस नजारे को देख सभी वाहवाही करते नजर आए। खासतौर पर बच्चों का अनुशासन काबिल-ए-गौर रहा। मानचित्र का हिस्सा बने बच्चे अपने-अपने स्थान पर चुपचाप खड़े रहे। कोशिश यह कि देश का मानचित्र इधर-उधर न हो जाए। बच्चों की चुप्पी देख आखिरकार एसपी को उनकी चंचलता का जोश दिलाना ही पड़ गया। फिर क्या था बच्चों ने मतदान जागरूकता के ऐसे नारे लगाए कि पूरा शहर गूंज उठा।
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को करीब पांच हजार बच्चों ने भारत का मानव मानचित्र बनाया। भारत के नक्शे पर प्रत्येक प्रदेश को अलग-अलग दर्शाया गया था। इस दौरान बच्चों ने अपने बड़ों को लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा दिलाने का संकल्प लिया। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में एक-एक मत का महत्व है। आगामी विधानसभा चुनाव में 27 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए जिले को प्रथम स्थान पर लाना है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने बड़ों को 27 फरवरी को मतदान के लिए प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं की मतदान में भागीदारी जरूरी है। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने मानव मानचित्र में हिस्सा लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मानव मानचित्र में केएनआईसीई, सेंट जेवियर्स स्कूल, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, गोपाल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, निजाम खान, रणवीर सिंह, मृत्युंजय सिंह, राहुल तिवारी, जितेंद्र मौर्य, पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।