{"_id":"66b6a23ace970d5e6c0fe054","slug":"50-thousand-people-remained-troubled-throughout-the-night-due-to-lack-of-electricity-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-117171-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली न मिलने से रातभर परेशान रहे 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली न मिलने से रातभर परेशान रहे 50 हजार लोग
Sat, 10 Aug 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। हाईटेंशन की इनकमिंग लाइन में खराबी से बृहस्पतिवार को रातभर शहर का ट्रांसपोर्टनगर विद्युत उपकेंद्र बंद रहा। उपकेंद्र बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 50 हजार आबादी बिजली को लेकर परेशान रही। सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
पयागीपुर चौराहे के गनपत सहाय कॉलेज के पास टीपीनगर उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की इनकमिंग में खराबी आ गई। केबल के साथ ही तार और एक और संयंत्र खराब हो गया। खराबी आते ही बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र बंद होते ही बिजली कर्मियों में खलबली मच गई। कर्मियों की टीम रात में ही खामी तलाशने में जुट गई। तीन जगहों पर खराबी पाए जाने पर उसे दुरुस्त करने में पूरी रात बीत गई।
अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि पावर हाउस परिसर के बगल, गनपत सहाय पीजी कॉलेज के पीछे व तुराबखानी गांव में रेलवे लाइन के पास 33 हजार लाइन की इनकमिंग के तार व केबल जल गए थे। खामियों को दुरुस्त करने के बाद मेडिकल कॉलेज के पांच केवीए ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर जल गया। बताया कि बारिश के मौसम में नमी की वजह से खामी अधिक आ रही हैं। खामियों को ठीक कर शुक्रवार सुबह करीब पौने 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
इस दौरान पयागीपुर, नारायनपुर, लक्ष्मणपुर, अहिमाने, गोराबारिक, अमहट, कांशीराम कॉलोनी, तुराबखानी, तमेहड़ी, दादूपुर, दिखौली, दूबेपुर, गभड़िया, रानीगंज, आदर्शनगर, सैनानी विहार, नवीन सब्जी मंडी, केंद्रीय विद्यालय, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों की रात अंधेरे में बीती।