{"_id":"67782da1838bfe11340fa102","slug":"50-percent-teachers-of-other-colleges-will-become-room-inspectors-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-124996-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 50 फीसदी दूसरे कॉलेजों के शिक्षक बनेंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 50 फीसदी दूसरे कॉलेजों के शिक्षक बनेंगे कक्ष निरीक्षक
Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा को लेकर बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी स्कूलों के होंगे। इनका परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी किया जाएगा।
शिक्षकों का विषयवार ब्योरा जुटाया जा रहा है। साथ ही उनके पाल्यों के बारे में जानकारी अपलोड की जा रही है। यदि किसी शिक्षक का पाल्य विद्यालय का परीक्षार्थी होगा तो उसे कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जाएगा। बोर्ड ने निर्देशों को जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी भेजा है।
जिले में इस बार 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के कुल 79 हजार 666 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल में 39,785 तो इंटरमीडिएट में 39,881 छात्र-छात्रााएं शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को इस बार उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक के साथ पुस्तिका क्रमांक भी अनिवार्य रूप से लिखना होगा। परीक्षा समाप्ति के बाद भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कक्ष में उपस्थित सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा हो गई हैं। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा के बीच केंद्र छोड़ने की पूरी तरह मनाही होगी।
विज्ञापन
10वीं में पहली बार ओएमआर शीट का होगा प्रयोग
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग किया जा रहा है। ओएमआर शीट के रखरखाव, पैकेजिंग एवं प्रेषण आदि के संबंध में पर्याप्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जिससे किसी भी परिस्थिति में शीट कटने-फटने या मुड़ने न पाए।