फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 crore transaction declined due to bank strike

बैंक हड़ताल से 50 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Fri, 08 Jan 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
50 crore transaction declined due to bank strike
बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल से व्यवस्था चरमरा गई। एसबीआई, ग्रामीण व कोऑपरेटिव बैंकों को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक बैंक की शाखाओं में दिन भर ताले लटके रहे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एक दिवसीय हड़ताल से चेकों के क्लीयरेंस समेत तकरीबन 50 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसबीआई, कोऑपरेटिव व ग्रामीण बैंक की शाखाओं को छोड़कर अन्य बैंक की शाखाओं का कामकाज दिन भर ठप रहा। एआईबीईए (ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन) के आहवान पर बैंक कर्मियों ने अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले रोडवेज स्थित एसबीआई शाखा के समक्ष बैंक कर्मियों के संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहयोगी बैंकों को एसबीआई से पृथक किए जाने की मांग का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


 एसबीआई के प्रबंधन पर हठधर्मिता का आरोप मढ़ा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतिनिधित्व के श्रम संगठन को न कुचला जाय। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियुक्ति की योजना को प्रारंभ किया जाना भी अनिवार्य है। अधीनस्थ संवर्ग एवं अंशकालिक कर्मचारियों की भर्ती किए जाने पर भी बैंक कर्मियों ने जोर दिया। लंबित मांगों को हल किए जाने का मसला भी बैंक कर्मियों ने प्रमुखता से उठाया। हड़ताल का संचालन यूनियन के सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन करने वालों में आरसी शुक्ला, डीडी तिवारी, आलोक सिंह, कामरेड अशोक शुक्ला, केएन वर्मा, सुभाष टंडन, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, संजीव सिंह, सुरेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार, रुपेश पांडेय, मनीष कुमार, तेज प्रकाश, कमलेश, अमित वर्मा, केपी यादव, संतोष भट्ट, गुलशन समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एटीएम पर लगी भीड़
सुल्तानपुर। एक दिवसीय बैंक हड़ताल से एटीएम पर धन निकासी के लिए भीड़ उमड़ी। ग्राहक धन की निकासी क लिए लगातार एटीएम के चक्कर काटते रहे। कई एटीएम पहले से ही कैश विहीन रहे। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई, एक्सिस, बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य एटीएम में कैश नहीं रहा, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमित रूप से संचालित एटीएम पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार दिन भर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed