फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 big crop crop submerged due to canal cutting

नहर कटने से 50 बीघे फसल जलमग्न

Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
50 big crop crop submerged due to canal cutting
सुल्तानपुर। क्षेत्र के पटखौली गांव में चांदा नहर की पटरी मंगलवार की देर रात अचानक कट गई। कटान होने के बाद नहर का पानी आस-पास खेतों में भर गया। सुबह तक करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। बुधवार को दोपहर बाद सिंचाई खंड के अधिकारियों ने नहर की पटरी बांधने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

नहर के संचालन में एक बार फिर सिंचाई खंड के अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। मंगलवार की देर रात लंभुआ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चांदा रजबहे (नहर) की पटरी में पटखौली गांव के पास कटान हो गई।
विज्ञापन

कटान से आस-पास के करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पूरी रात कटान से पानी बहता रहा। बुधवार की सुबह ही लोगों ने कटान की सूचना सिंचाई खंड के अधिकारियों को दी। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी लापरवाह बने रहे। बुधवार को दोपहर बाद सिंचाई खंड की ओर से भेजे गए मजदूरों ने कटान बांधने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक कटान स्थल को बांधने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटखौली गांव के पास नहर की पटरी कटने से रमाकांत यादव, राजमणि पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद, जितेंद्र सिंह समेत कई किसानों के खेत में पानी भर गया। इसके पहले भी क्षेत्र में कई स्थानों पर नहर की पटरी में कटान हो चुकी है।

सिंचाई खंड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर बाद कटान स्थल को बांधने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। देर शाम तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। कटान की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed