फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   48 women were trained using simulator machines.

Sultanpur News: सिम्युलेटर मशीन से 48 महिलाओं को किया प्रशिक्षित

Sat, 04 Oct 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
48 women were trained using simulator machines.
सुल्तानपुर। परिवहन विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर तीन से 11 अक्तूबर तक ड्राइविंग मॉय ड्रीम्स (मेगा इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 100 महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाना है। शुक्रवार को पहले दिन शहर के अमहट गोराबारिक स्थित एक मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 48 महिलाओं को सिम्युलेटर मशीन (चालक प्रशिक्षण का आभासी उपकरण) से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक पंकज ने महिलाओं को मोटर ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 25 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अलका शुक्ला ने महिलाओं को सड़क सुरक्षा संबंंधी नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संस्थापक रेवती रमण तिवारी, परिवहन विभाग के सुपरवाइजर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, स्वयं सहायता समूह और कौशल विकास मिशन की महिलाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed