{"_id":"5842f8594f1c1bd823de579e","slug":"47-headmaster-issued-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम नहीं बनने पर 47 हेडमास्टरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम नहीं बनने पर 47 हेडमास्टरों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम नहीं बनने के मामले में 47 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों से जवाब तलब किया है। बीएसए ने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
अधिकारियों के कई बार लिखित व मौखिक आदेशों के बावजूद एमडीएम नहीं बनवाना जिले के 47 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों को भारी पड़ गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पंडित ने बीते दिनों अधिकारियों की टीम गठित कर तीन दिन से अधिक समय तक एमडीएम नहीं बनवाने वाले विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी थी।
जांच अधिकारियों ने जिले के 47 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम नहीं बनने की रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देते हुए तीन दिन में कारण सहित जवाब देने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।