{"_id":"6a5a72ca0a5044ddad021355","slug":"454-lakh-animals-to-be-vaccinated-against-foot-and-mouth-disease-for-free-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160781-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 4.54 लाख पशुओं को मुफ्त में लगेगा खुरपका-मुंहपका का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 4.54 लाख पशुओं को मुफ्त में लगेगा खुरपका-मुंहपका का टीका
Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए 22 जुलाई से आठ सितंबर तक 45 दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2,19,020 गोवंशीय और 2,35,036 महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। चार माह से कम उम्र और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को अभियान से बाहर रखा गया है। इसके लिए जिले में 39 टीमें गठित की गई हैं। रोस्टर के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर टीम टीकाकरण करेंगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं। पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय सदर में कंट्रोल रूम मोबाइल- 9721631107 स्थापित किया गया है। खुरपका-मुंहपका संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय टीकाकरण है। टीकाकरण से पहले पशुओं में ईयर टैग लगवाना अनिवार्य होगा।