फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   43 team formed for corona vaccination

कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए 43 टीमें गठित

Fri, 08 Jan 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
43 team formed for corona vaccination
सुल्तानपुर। कोरोना का टीका लगाने के लिए जिले में जिला चिकित्सालय, सीएचसी समेत 43 टीमों का गठन किया गया है। शुक्रवार को सदर तहसील में टीम के सदस्यों को टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण किया गया। सदस्यों को सावधानियां बताई गईं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने टीम के सदस्यों से टीकाकरण के संबंध में दी गईं जानकारियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक टीम में पांच सदस्यों को रखा गया है। इसमें तीन स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मी व दो सदस्य पुलिस के होंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने टीम के सदस्यों को टीकाकरण करने के तरीके व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। टीकाकरण के समय होने वाले कूड़ा के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समेत कई चिकित्सक व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
सुल्तानपुर। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को 899 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया था। इसमें 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। लैब की जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। होम आइसोलेशन व केयर सेंटर में भर्ती 14 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed