फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   43 new corona pateint in sultanpur

दो दिनों में मिले 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस

Thu, 30 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
43 new corona pateint in sultanpur
सुल्तानपुर। जिले में दो दिनों के बीच 43 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 13 की सूची स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को व 30 समेत 71 की सूची बुधवार की आधी रात को जारी की थी। इसमें लैब, ट्रूनेट मशीन व एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 27 जुलाई को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 325 की रिपोर्ट निगेटिव व 13 की पॉजिटिव आई है। इसमें शहर के ही छह मरीज पाए गए हैं। जिला कारागार में निरुद्घ एक कैदी भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। कृष्णानगर मोहल्ले में एक युवक व एक युवती संक्रमित मिली है। खैराबाद मोहल्ले में एक महिला, विवेकानंद मोहल्ले में एक प्रौढ़ व मुरारीदास की गली में भी एक अधेड़ पॉजिटिव पाया गया है। दूबेपुुर के धरौली में एक युवती, कादीपुर के नवाजगढ़ गोपालपुर में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर के कटसारी में एक युवक व प्रतापगंज बाजार के पास स्थित रामनगर बनक में एक युवक संक्रमित मिला है। कूरेभार के ढेखा पखनपुर मदनपुर में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बुधवार की रात 71 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 30 मरीजों की जानकारी बाद में मिलने की वजह से इसका प्रकाशन नहीं हो सका।

इन 30 मरीजों को मिलाकर दो दिनों में संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। 43 नए मरीजों को मिलाकर जिले में मरीजों की संख्या 645 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि 13 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed