फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   43 candidates came in front for five posts of village head

ग्राम प्रधान के पांच पदों पर मैदान में 43 उम्मीदवार

Mon, 07 Jun 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
43 candidates came in front for five posts of village head
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुुनाव में पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 43 उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं। नाम वापसी के बाद दो बीडीसी व अधिकांश सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय है।
विज्ञापन

333 पंचायत सदस्य वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। ब्लॉकों पर प्रत्याशियों को देर शाम तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। चुनाव के लिए 12 जून को वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन

पंचायत के 3423 पदों पर कराई जा रही उपचुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को ब्लॉकों पर नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामवापसी के दौरान कुड़वार विकास खंड के कुड़वार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए दाखिल सात नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए गए। अब मैदान में 14 प्रत्याशी बचे हैं।
दोस्तपुर के मुस्तफाबाद सरैया में एक व मुरैनी में दो नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए। अब मुरैनी में छह व मुस्तफाबाद सरैया में पांच प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं।
धनपतगंज विकास खंड के कनेहटी में नाम वापसी के बाद तीन व ब्राहिमपुर में 15 प्रधान प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। इस तरह पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 43 उम्मीदवार आ गए हैं।
बीडीसी के चार पदों पर कराए जा रहे उपचुनाव में अखंडनगर विकास खंड के एक वार्ड व मोतिगरपुर के एक वार्ड में एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से दोनों वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन तय है।
पीपीकमैचा के एक वार्ड में पांच प्रत्याशी व जयसिंहपुर के एक वार्ड में दो प्रत्याशी रहने से बीडीसी का चुनाव होगा। देर शाम तक नामवापसी की प्रक्रिया जारी रही। ब्लॉकों के आरओ के मुताबिक अधिकांश पंचायत सदस्य पदों पर तकरीबन निर्विरोध निर्वाचन तय है।
333 वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी है। नामवापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी प्रचार में कूद पड़े हैं। पंचायत चुनाव के लिए 12 जून को वोट डाले जाएंगे।
14 जून को संबंधित किवास खंडों में मतगणना होगी। उपचुनाव को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। कोविड गाइडलाइन के तहत ब्लॉकों पर नामवापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने ब्लॉकों का जायजा लिया।
ब्लॉकवार होने वाले चुनाव के वार्डों की संख्या
ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अधिकांश वार्डों में तकरीबन निर्विरोध निर्वाचन तय है। ब्लॉकों के आरओ के मुताबिक कुल 333 पंचायत सदस्य वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे।
इसमें अखंडनगर में 290 वार्डों में निर्विरोध व 25 में चुनाव होगा। बल्दीराय में 99 निर्विरोध व 20 वार्ड में चुनाव कराए जाएंगे। जयसिंहपुर में 55 वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी है।
धनपतगंज के 186 वार्डों में निर्विरोध व 22 में चुनाव के आसार हैं। भदैंया विकास खंड में 319 वार्डों में निर्विरोध व 44 वार्डों में चुनाव होगा। पीपीकमैचा में नामवापसी के बाद 33 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। कुड़वार में नामवापसी के बाद 32 वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी है।
कादीपुर में चार की नामवापसी के बाद पंचायत सदस्य के 271 प्रत्याशी बचे हैं। इसमें अधिकांश का निर्विरोध निर्वाचन तय है। दूबेपुर विकास खंड में पंचायत सदस्य के रिक्त 350 वार्डों में तकरीबन निर्विरोध निर्वाचन तय है।

दोस्तपुर में 151 वार्डों में निर्विरोध व एक वार्ड के लिए वोट पड़ेंगे। लंभुआ में 260 निर्विरोध व 22 वार्डों में चुनाव होगा। कूरेभार में 273 निर्विरोध व 28 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। मोतिगरपुर के 14 वार्डों व करौंदीकलां के 14 वार्डों में पंचायत सदस्य के चुुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed