फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4233 students did not appear in the examination on the first day

Sultanpur News: पहले दिन 4233 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
4233 students did not appear in the examination on the first day
कुड़वार में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की जांच करते ​शिक्षक।    -संवाद
सुल्तानपुर। आपाधापी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार को जिले के 127 केंद्रों पर शुरू हुई। कई केंद्रों पर सुबह की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक नहीं आए तो उनके स्थान पर रिलीवर से काम चलाना पड़ा। कहीं-कहीं कंट्रोल रूम खोलने के समय थानाध्यक्ष व उनके स्थान पर नामित दरोगा भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र निकाला गया। दोनों पालियों में 4233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में निकले छह-छह उड़नदस्तों को कोई भी नकलची हाथ नहीं लगा। देर शाम तक संकलन केंद्र बनाए गए शहर के जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गईं।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा साढ़े आठ से 11ः45 बजे तक हुई। निर्धारित समय के पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय में कुल 39,699 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस परीक्षा में 37,320 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 2,379 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा के लिए नामांकित 83 में से एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी मीटिंग में दो बजे से 5ः15 बजे तक परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के अनिवार्य विषय हिंदी, सामान्य हिंदी में नामांकित 38,981 के सापेक्ष 37,128 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस विषय में 1,853 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed