फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जंगली सुअर ने किसान पर बोला हमला

जंगली सुअर ने किसान पर बोला हमला

Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जंगली सुअर ने किसान पर बोला हमला
भदैंया (सुल्तानपुर)। जीयनपुर गांव में सोमवार की देर शाम खेत में सरसों काट रहे किसान पर एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने सुअर को भगाया। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम पंचायत के चाचपरा गांव निवासी त्रिभुवन यादव (22) पुत्र राम कुमार यादव पड़ोस के जीयनपुर गांव में सोमवार की शाम अपने खेत में सरसों काटने गया था। वह सरसों काट रहा था।
विज्ञापन



तभी खेत में पहले से मौजूद एक जंगली सुअर ने उस पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम करने वाले लोग व ग्रामीण दौड़े तो सुअर भाग गया। परिवारीजन त्रिभुवन को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में त्रिभुवन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed