{"_id":"5c65b123bdec222c510287d5","slug":"41550168355-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी
अमेठी। पीपरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर बैठे युवक को रंजिश में रिवॉल्वर से गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकत्सिकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीपरपुर क्षेत्र के औझी गांव निवासी वेद प्रकाश पांडेय (28) पुत्र अंजनी पांडेय की गांव के ही महादेव दूबे से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वेद प्रकाश अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि महादेव अपने बेटे शुभम और परिवार के शिव प्रसाद के साथ रिवॉल्वर लेकर वहां पहुंच गया। महादेव और वेद प्रकाश के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान महादेव ने वेद प्रकाश पर रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया। गोली वेद प्रकाश के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर वेद प्रकाश के घर वाले भागकर बाहर पहुंचे तो तीनों हमलावर फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पीपरपुर श्याम सुंदर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। एसओ ने परिवारीजनों से पूछताछ की। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल वेद प्रकाश की पत्नी रीना पांडेय की तहरीर पर महादेव, शुभम (पिता-पुत्र) और शिव प्रसाद के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने वेद प्रकाश के चाचा विनोद पांडेय को 30 हजार रुपये उधार दिया था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।