फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कंपनियों को करनी होगी 95 फीसदी बिलिंग

कंपनियों को करनी होगी 95 फीसदी बिलिंग

Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कंपनियों को करनी होगी 95 फीसदी बिलिंग
कंपनियों को अब करनी
विज्ञापन

होगी 95 फीसदी बिलिंग
क्रासर
चेयरमैन के निर्देश पर कसा शिकंजा
कम बिलिंग पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिलों के नहीं मिलने की शिकायत व राजस्व में कमी को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने फ्रेंचाइजियों को हटा दिया है। कॉर्पोरेशन ने घर-घर मीटर रीडिंग करने एवं मौके पर ही उपभोक्ताओं को विद्युत बिल उपलब्ध कराने के लिए दो कंपनियों को कार्य दिया है। इसके साथ ही फिक्स कनेक्शनधारियों को भी मौके पर ही बिल उपलब्ध कराने का निर्देश है। कंपनियाें का कार्य दिए जाने के बाद भी राजस्व में कमी को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने फर्मों पर शिकंजा कसा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन ने कम से कम 95 फीसदी ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिलिंग मौके पर करने का निर्देश दिया है। चेयरमैन के निर्देश पर विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता ने दोनों कंपनियों पर कड़ाई कर दी। ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर रीडिंग एवं बिल उपलब्ध कराने में लगी दोनों कंपनियों को कम से 90 फीसदी उपभोक्ताओं की बिलिंग मौके पर करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक माह इसकी समीक्षा होगी। समीक्षा में इससे कम रीडिंग व बिलिंग कम मिलने पर संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई होगी। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि जिले में दो फर्मों को लगाया गया है। 90 फीसदी उपभोक्ताओं से कम विद्युत बिल पहुंचाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।

इनसेट
निर्धारित से कम मिली बिलिंग
पिछले दिनों हुई समीक्षा में वितरण खंड प्रथम में कार्य करने वाली कंपनी की सिर्फ 70 फीसदी पाई गई थी। इसी तरह द्वितीय खंड में कार्य कर रही कंपनी की बिलिंग 78 फीसदी मिली थी। बिलिंग कम मिलने पर दोनों कंपनियों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed