फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दुर्घटना-1

दुर्घटना-1

Thu, 08 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना-1
बारातियों से भरी जीप खड्ड में पलटी
विज्ञापन

क्रासर
छह बच्चों समेत 12 घायल, सीएचसी में भर्ती
तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर
जीप का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह बारातियों से भरी एक जीप खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में छह बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रौढ़ समेत तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दुर्घटना की वजह जीप की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

फैजाबाद जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट रामनगर से बुधवार को एक बारात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गौसैसिंहपुर गांव गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बारातियों से भरी जीप वापस खजुरहट रामनगर लौट रही थी। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पकड़ीपुर गांव के पास अचानक जीप का ब्रेक फेल हो गया। रफ्तार तेज होने की वजह से जीप सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में जीप पर सवार नेहा (14) पुत्री शिवराम, सचिन (11) पुत्र अरविंद, सीमा (13), मनीषा (14), रूपा (15) पुत्री संतराम, अलका (12) पुत्री राम सुमिरन, अंजनी (18) पुत्र शिवराम, शिवराम (40) पुत्र राम प्यारे, राधेश्याम (52), अमरनाथ (34) व जीप चालक सीताराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम, सीताराम और अमरनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed