फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4083 Pardesi arrived by four workers special trains

चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे 4,083 परदेसी

Tue, 02 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
4083 Pardesi arrived by four workers special trains
सुल्तानपुर। मुंबई से चली चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुल 4083 परदेसी पहुंचे। इसमें जिले के 1705 व गैर जनपद के 2378 परदेसी शामिल रहे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उतरने वालों में बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश के 29 परदेसी भी शामिल रहे। ट्रेनों से उतरने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार की रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से कुल 1382 परदेसी उतरे। इसमें जिले के 475 व गैर जनपद के 907 परदेसी शामिल रहे। ट्रेन से उतरने वालों में बिहार के 16 व झारखंड के छह यात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात 12:15 बजे मुंबई से चलकर अयोध्या तक जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। इस ट्रेन से कुल 89 यात्री उतरे। इसमें चार लोग जिले व 85 गैर जनपद के रहे। मंगलवार की भोर करीब चार बजे मुंबई से स्टेशन को आने वाली एक और ट्रेन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन से 1467 यात्री उतरे। इसमें जिले के 928 व गैर जनपद के 539 परदेसी शामिल रहे। इस ट्रेन से मध्य प्रदेश के भी चार लोग उतरे। सुबह सात बजे मुंबई से एक और श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन से 1145 यात्री उतरे। इसमें जिले के 298 व गैर जनपद के 847 परदेसी शामिल रहे। इसमें मध्य प्रदेश के दो व एक बिहार का रहा।

इस तरह सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह के बीच मुंबई से चली चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से कुल 4083 परदेसी उतरे। इसमें जिले के 1705 व गैर जनपद के 2378 प्रवासी शामिल रहे। ट्रेनों से तीन गैर प्रांत के कुल 29 परदेसी भी उतरे। सभी यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed