{"_id":"3348fadb0d1f69cb7af185ee1db7da0b","slug":"40-percent-kids-have-polio-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो को दूर करने के लिए रविवार को चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 40 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का दावा किया है। इसके पहले शहर में जिलाधिकारी ने दो व सीडीओ ने तीन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर सोमवार से दवा पिलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल व कांशीराम कॉलोनी में रविवार की सुबह जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान डीएम ने छूटे हुए बच्चों को सोमवार से घर-घर जाकर दवा पिलाने का निर्देश दिया। दोनों जगहों पर डीएम के साथ मुुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने भी नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद सीडीओ ने शहर के डिहवा प्राथमिक विद्यालय में भी एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने शाम तक अभियान में करीब 40 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दावा किया है। बताया कि 3,83,938 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए 1078 बूथ बनाए गए थे। छूटे हुए बच्चों को सप्ताह भर डोर टू डोर कार्यक्रम चलाकर पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। इसके लिए 712 टीमों को लगाया गया है। अभियान का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन