{"_id":"5f47e7538ebc3e0bfa2a63d3","slug":"35-new-corona-patient-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5371732180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के नौ सिपाहियों समेत 35 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के नौ सिपाहियों समेत 35 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला कारागार के नौ सिपाहियों समेत जिले में 35 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिपाहियों के संक्रमित पाए जाने पर जेल में हड़कंप मच गया है। सूचना पर डीएम व एसपी ने बुधवार की देर रात जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। संक्रमितों को उनके स्वास्थ्य के मुताबिक होम आइसोलेट या कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बुधवार की देर रात जारी रिपोर्ट में बताया कि जिला कारागार में ड्यूटी पर तैनात नौ सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस लाइन के भी दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जेल में कोरोना संक्रमण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके के साथ जेल में भी हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा बुधवार की देर रात जिला कारागार पहुंच गए। डीएम ने जिला कारागार में कोरोना संक्रमण रोकने की व्यवस्था की जानकारी ली। जेल अधीक्षक को पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने जेल में निरुद्घ बंदियों व कैदियों के बारे में भी जानकारी ली। जिला कारागार के नौ व पुलिस लाइन के दो सिपाहियों के साथ जिले में 35 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीजन टेस्ट में 26, ट्रूनेट जांच में दो व पोर्टल पर सात संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के स्वास्थ्य के मुताबिक कुछ को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेशन में रखे गए 28 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
नर्सिंगहोम में भर्ती मरीज मिला संक्रमित
शहर के एक नर्सिंगहोम में फ्रैक्चर का इलाज करने के लिए भर्ती किया गया रामगंज क्षेत्र का एक मरीज जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने नर्सिंग होम को सील करके सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि के बाद नर्सिंगहोम फिर संचालित हो सकेगा।
तीन दिन के लिए सीएचसी सील
लंभुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएचसी को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। सीएचसी की आपातकालीन व प्रसव संबंधी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सैनिटाइजेशन के बाद शनिवार को सीएचसी का संचालन फिर से शुरू होगा।