फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   33,491 consumers registered in the 27-day camp.

Sultanpur News: 27 दिन के शिविर में 33,491 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
33,491 consumers registered in the 27-day camp.
सुल्तानपुर। बिजली बिल राहत योजना के तहत लग रहे शिविरों में उपभोक्ता दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 27 दिनों से लग रहे शिविर में 33,491 बकायेदार उपभोक्ता पंजीयन करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के 44 स्थानों पर लगे शिविरों में अब तक 41.33 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। पांचों वितरण खंडों में एक किलोवाट घरेलू और दो किलोवाट काॅमर्शियल के दो लाख 59 हजार 135 बकायेदार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


एक दिसंबर से पांचों खंडों के 44 उपकेंद्रों व 133 फीडर के साथ अलग-अलग जगहोें पर शिविर लगाया जा रहा है। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन चरण में शिविर लगेंगे। बकायेदार उपभोक्ता शिविर में दो हजार रुपये जमा कर पंजीयन करा रहे हैं। शहर निवासी रामकुमार ने बताया कि दो वर्षों का बकाया बिल 98,000 रुपये था। छूट के बाद उन्हें मात्र 59,000 हजार रुपये जमा करना पड़ा। उस्मान ने बताया कि तीन साल का बिजली बिल 35,000 रूपये था। छूट मिलने पर 20 हजार रुपये से कम हो गया है। इसे आसान किस्तों में जमा किया जाएगा। शहर के रामू ने बताया कि दो वर्षों का बकाया बिल 98,000 रुपये था। इसमें छूट के बाद उन्हें मात्र 59,000 हजार रुपये जमा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अश्वनी कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के 2689 उपभोक्ता बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठा सकेंगे। इन पर 7749.12 लाख रुपये का बकाया है। दिसंबर 2017 से नवंबर 2025 तक 2689 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए थे। उन पर निगम की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed