{"_id":"5f75fc648ebc3e9bd760c10f","slug":"33-new-corona-positive-patients-found-in-sultanpur-sultanpur-news-lko543011096","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 3232 हो गई है। अभी तक 52 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट में जिले में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब भेजे गए 1349 सैंपलों की जांच में 1346 निगेटिव व तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कराए गए 1283 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 20 में कोरोना की पुष्टि हुई है। पोर्टल पर विभिन्न जगहों से 10 मरीज अंकित किए गए हैं। 33 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3232 हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 38 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।