फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   33 million will be spent on roads and Bridges

सड़क एवं पुलाें पर खर्च होंगे 33 करोड़

Sat, 23 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
33 million will be spent on roads and Bridges
सुल्तानपुर के विकास भवन में शनिवार को जिला योजना की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री विजय बहादुर पाल। - फोटो : अमर उजाला
जिले के विकास पर चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र एवं राज्य के अंश को मिलाकर 285 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सभी विभागों से कार्य कराए जाएंगे। विकास भवन में शनिवार को प्रभारी मंत्री/माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समिति की हुई बैठक में सर्वसम्मति से जिला योजना के बजट की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


विभागों के प्रस्तावों पर करीब दो घंटे चली चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने एकमत से अपनी सहमति दे दी। बैठक में जिले में सड़क एवं पुलों के निर्माण के लिए 33.34 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


विकास भवन सभाकक्ष में शनिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय बहादुर पाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक साढ़े 11 बजे शुरू हुई। बैठक में सभी विभागों की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने समिति के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागवार कराए जाने वाले कार्यों एवं उनके प्रस्तावित बजट पर चर्चा शुरू हुई। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने विभागवार कराए जाने वाले कार्यों एवं उसके प्रस्तावित बजट को एक-एक करके रखा।


तकरीबन सभी विभागों के प्रस्तावित कार्यों व बजट पर चर्चा के बाद जिला योजना समिति के सदस्यों ने विभागों के कार्यों एवं उनके प्रस्तावित बजट पर अपनी सहमति दे दी। समिति की सहमति मिलने के बाद प्रभारी मंत्री ने केंद्र एवं राज्य के अंश से मिलाकर तैयार चालू वित्तीय वर्ष की 285 करोड़ 16 लाख रुपये की जिला योजना की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed