{"_id":"69f642963c8264ca980c363e","slug":"3227-candidates-will-take-the-neet-today-at-six-centers-across-the-district-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155398-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिले के छह केंद्रों पर 3227 अभ्यर्थी आज देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिले के छह केंद्रों पर 3227 अभ्यर्थी आज देंगे नीट
Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर का केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक 2026 रविवार को जिले के छह केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 3227 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रत्येक केंद्र पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, साथ ही आसपास की फोटोस्टेट और प्रिंटिंग की दुकानों को परीक्षा अवधि में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 552, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में 528, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 528, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अमहट में 648, पीएमश्री केश कुमारी राजकीय इंटर कॉलेज में 467 तथा रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में 504 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित निर्देशों का पालन करने की अपील की है।