फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   32 accused of ruckus in Ibrahimpur presented in court

कोर्ट में पेश किए गए इब्राहिमपुर में हुए बवाल के 32 आरोपी

Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
32 accused of ruckus in Ibrahimpur presented in court
सुल्तानपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान इब्राहिमपुर गांव में हुए बवाल करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 32 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम तृतीय सिद्दीकी साइमा जर्रार आलम ने आरोपियों को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने के वलीपुर बाजार से होकर पिछले सोमवार को लोग दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। वलीपुर बाजार से सटे इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचने पर डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। इसी मामले में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद सादिक हुसैन, मोहम्मद मुशरफ, तौफीक आलम, कलीमुद्दीन, सईद अली, सर्फुद्दीन, अब्दुल अजीज, निसार अहमद, मोहम्मद इदरीश, कुर्बान अली, मोहम्मद फरहान रजा, तौसिक रजा, अफजल हुसैन, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद असरफ रजा, सलमान अख्तर, अहमद रजा, मोहम्मद रिजवान अंसारी, शाह फैसल, अमीरुल, मुजम्मिल, मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद बिलाल, अमीरुद्दीन, अबू नसर, आसिक अली, मोहम्मद अलीम, सनवर, चमन बाबू, मोहम्मद सईद, साहिल व असगर अली को पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। एसीजेएम तृतीय सिद्दीकी साइमा जर्रार आलम ने सभी 32 आरोपियों को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में आरोपियों की पिटाई
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पेश किए गए आरोपियों की कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed