{"_id":"68d9767eae1a59f26b084078","slug":"3190-people-of-lambhua-will-soon-get-uninterrupted-water-supply-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141734-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ के 3,190 लोगों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ के 3,190 लोगों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति
विज्ञापन
लंभुआ के छनेछ गांव स्थित ओवरहेड टैंक।
- फोटो : लंभुआ के छनेछ गांव स्थित ओवरहेड टैंक।
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम ग्रामीण ने लंभुआ के धनेछ गांव में धनेछ, जाखिनी कला ग्राम पेयजल योजना के 200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कर लिया गया है। करीब 3,190 लोगों को जल्द ही निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता धर्मेंद्र विमल के मुताबिक, धनेछ गांव में 200 किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। पानी की टंकी को भरने के लिए 12.5 हॉर्स पॉवर का मोटर लगाकर एक नलकूप स्थापित किया गया है। टंकी से 555 परिवारों का कनेक्शन दिया जाना है। इसमें 366 परिवारों का कनेक्शन कर दिया गया है। नलकूप के संचालन के लिए यहां पर 20 किलोवाट का सोलर पैनल व 25 केवीए का डीजी सेट स्थापित किया गया है। अग्निशमन व्यवस्था के लिए फायर हाइड्रेंट भी लगाया गया है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि धनेछ गांव का प्रोजेक्ट पूरा कर लिया गया है। टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब ओवरहेड टैंक का संचालन ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है।
इन गांवों के लोग होंगे लाभान्वित
ओवरहेड के संचालन से धनेछ, पूरनपुर, देओरी, जखिनीखुर्द, बसावनपुर, जाखिनी कला, धने, धुरियाबस्ती, गड़रियां का पुरवा, पंडित का पुरवा, पूरनपुर, नौ का पुरवा, भीतर का पुरवा, मुस्लिम बस्ती, यादव बस्ती, ठाकुर बस्ती, पंडित बस्ती, तेली बस्ती, कलवार बस्ती, धोबी बस्ती, कहर बस्ती, नाऊ बस्ती व लोहार बस्ती के लोगों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।