{"_id":"5cdda934bdec22078c36f0ed","slug":"31558030644-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बंद रहा अखंडनगर विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बंद रहा अखंडनगर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में बिन बिजली परेशान रही 40 हजार की आबादी
सुल्तानपुर। जिले से गुजर रहे लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए बृहस्पतिवार को लाइन शिफ्टिंग कार्य कराया गया। इसके लिए अखंडनगर विद्युत उपकेंद्र छह घंटे बंद रहा। भीषण गर्मी में छह घंटे उपकेंद्र बंद रहने से लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
जिले से गुजर रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए बृहस्पतिवार को लाइन शिफ्टिंग कार्य कराया गया। इसके लिए फर्म ने विद्युत पारेषण से शटडाउन लिया था। सुबह 10 बजे से शुरू लाइन शिफ्टिंग कार्य शाम चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान इंजीनियरों की देखरेख में 33 हजार वोल्ट की लाइन को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते से हटाकर बगल शिफ्ट किया गया।
दिन भर चले कार्य से अखंडनगर विद्युत उपकेंद्र सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहा। दिन भर चले कार्य के बाद भी लाइन शिफ्टिंग का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। दिन में लगातार करीब छह घंटे विद्युत उपकेंद्र व उससे जुड़े फीडर बंद रहने से करीब 40 हजार आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के कार्य प्रभावित रहे। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य समाप्त होने के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई। शिफ्टिंग कार्य की सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही दी गई थी।