{"_id":"5c743210bdec22578f2aa34e","slug":"31551118864-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में स्कूल प्रबंधक और अधिवक्ता के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में स्कूल प्रबंधक और अधिवक्ता के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर/सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। रंजिश में एक स्कूल के प्रबंधक और अधिवक्ता के बीच विवाद होने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। स्कूल प्रबंधक ने अधिवक्ता पर स्कूल में तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं, अधिवक्ता ने स्कूल प्रबंधक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (गिरधारी दुबे का पुरवा) निवासी अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी का आरोप है कि सोमवार अपराह्न 11 बजे वे कार से अपने मामा अरविंद कुमार पांडेय के साथ बहन की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहे थे।
रास्ते में जमुनी सराय गांव के पास ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी आदि ने उन पर हमला कर दिया और कार में रखा 40 हजार रुपये लूट लिया। मारपीट में अनुपम और अरविंद को चोटें आई हैं। पुलिस ने अनुपम की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी का आरोप है कि रविवार की रात अधिवक्ता अनुपम आदि ने उनके स्कूल में तोड़फोड़ की और मारपीट किया। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।