{"_id":"59dd00a64f1c1b65548b6b55","slug":"31507655846-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन सूची में दूसरे जनपदों के पाए गए 348 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन सूची में दूसरे जनपदों के पाए गए 348 किसान
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी सूची में दूसरे
जनपदों के 348 किसान
क्रासर
मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन सतर्क
विशेष वाहक भेजकर कराया जा रहा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कृषि ऋण मोचन योजना के तहत दूसरे चरण की कर्जमाफी के लिए तैयार की गई सूची में 348 किसान गैर जनपदों के शामिल हो गए हैं। सूची तैयार होने के बाद कराए गए सत्यापन में मामला प्रकाश में आया है। गैर जनपद के किसानों के सूची में शामिल होने का प्रकरण आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन इनसे संबंधित जनपदों में विशेष वाहक भेजकर सूची में शामिल किसानों की खतौनियों एवं उनके बैंक खातों का सत्यापन करवा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गैर जनपद के किसानों की सूची में सर्वाधिक अमेठी जनपद के हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर व फैजाबाद के किसान हैं। सत्यापन होने के बाद ही इन्हें दूसरे चरण की सूची में शामिल किया जाएगा।
इनसेट
निवासी यहां के खतौनी दूसरे जनपद में भी
अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण की सूची में शामिल पाए गए गैरजनपद के करीब 348 किसान ऐसे हैं जो निवासी सुल्तानपुर के हैं लेकिन इनकी खतौनी दूसरे जनपदों में भी है। अधिकारियों को आशंका है कि ये किसान दूसरे जनपदों से भी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत प्रशासन विशेष वाहक से कागजात भेजकर संबंधित जिलों के प्रशासन से सत्यापन करवा रहा है।
इनसेट
12 हजार किसान दूसरी सूची में शामिल
ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण में करीब 12 हजार किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है। प्रशासन ने वितरण के लिए 12 अक्तूबर की तिथि का निर्धारण किया है। सभी तहसीलों में कैंप लगाए जाएंगे।